मुख्यमंत्री राम काज को शिरोधार्य कर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहे हैं -राजेश्री महन्त…

मुख्यमंत्री राम काज को शिरोधार्य कर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहे हैं -राजेश्री महन्त
श्रीरामचरितमानस यथार्थवाद पर आधारित है उस में लिखी हुई एक- एक चौपाई मंत्र के समान है
ग्राम अकलतरी के शोक संतप्त शर्मा परिवार से मिले राजेश्री महन्त महाराज
जांजगीर-चांपा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम अकलतरी पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत श्री ओम प्रकाश शर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, मुख्य अतिथि बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ संजय अलंग थे, अध्यक्षता राजेश्री महन्त महाराज ने की, संभाग आयुक्त ने दिवंगत श्री शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस जीवन के यथार्थवाद पर आधारित है ।इसके एक -एक चौपाई मंत्र के समान हैं ।छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्री रामचरितमानस के यथार्थवाद के सिद्धांत को आत्मसात कर राज्य के विकास में कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को भगवान श्री राम के पद चिन्हों के पथ पर आगे बढ़ाया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष होने के नाते मुझे छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा अन्य राज्यों के भ्रमण करने का भी अवसर प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य में जिस तरह से गौ माता की सेवा हो रही है ऐसी सेवा अन्य किसी राज्य में शासन की ओर से देखने को प्राप्त नहीं हुआ, उन्होंने राम वन गमन परिपथ के माध्यम से उन स्थानों को आगे बढ़ाया है जहां प्रभु श्रीराम के चरण चिन्ह पड़े हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय मानस मेले का आयोजन उन्होंने किया। राजेश्री महन्त ने कहा कि- मनुष्य को अपने जीवन में कर्म तो करना चाहिए लेकिन ज्यादा से ज्यादा सत्कर्म करना चाहिए। सत्कर्म का परिणाम अच्छा ही होता है। हमें जो भी उत्तरदायित्व मिला है यदि हम उसे ही भगवान राम का कार्य मानकर पूरा करते हैं तो आज भी भारत सोने का चिड़िया बन सकता है। कार्यक्रम का विधिवत संचालन मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार प्रदीप शर्मा ने किया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, इंजीनियर सी पी शर्मा ,प्रमोद नायक, नरेंद्र बोलर, भुवनेश्वर गौराहा,जयंत मनहर,रिकेन्द्र तिवारी, पूर्णेद्र तिवारी,कमलेश सिंह, छत्तीसगढ़ श्रम मंडल के सदस्य हर प्रसाद साहू, प्रहलाद धीवर, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन एवं शर्मा परिवार के नाते रिश्तेदार एक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



