Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की समस्याएं…

103 लोगों ने प्रस्तुत किये आवेदन, कलेक्टर ने नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश।

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में बारी-बारी से जिले के आवेदकों की समस्यओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न दुरस्थ क्षेत्रों से आने वाले 103 आवेदको ने अपनी समस्याओं, मांगो और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।
 जनदर्शन में तहसील चांपा निवासी कृष्ण कुमार यादव द्वारा अनुकम्पा नियुुक्ति हेतु आवेदन, तहसील अकलतरा के ग्राम तागा निवासी रामकृष्ण कश्यप द्वारा मुआवजा की राशि दिलाने हेतु, तहसील पामगढ़ के ग्राम डोंगाकहरौद निवासी अनिरूद्ध श्रीवास द्वारा नल-जल योजना का लाभ दिलाने, पामगढ़ के चंडीपारा निवासी बोधीराम द्वारा किसान किताब दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पिसौद निवासी रामप्यारी द्वारा निराश्रित पेंशन दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम कोरबी निवासी मालिकराम द्वारा अनाधिकृत कब्जा हटवाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा वन अधिकार पट्टा दिलाने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।

See also  एनजीडीआरएस प्रणाली से आसान हुआ रजिस्ट्री कराना, आसानी से कर सकते हैं ऑनलाइन एण्ट्री, दस्तावेज अपलोड...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!