Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

400 के.वी. उपकेंद्र कुरूद से 220 के.वी फीडर बे एवं 220 के.वी. डबल सर्किट पाटन लाइन चार्ज, आचार संहिता हटते ही विद्युत विकास कार्यों में तेजी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक 400 के.वी. अति उच्चदाब विद्युत उपकेंद्र कुरूद से 220 के.वी. फीडर बे को आज प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला द्वारा चार्ज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अधोसंरचना विस्तार के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है, जिसके तहत प्रदेश के सचिव ऊर्जा तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ऊर्जा कंपनियां पी. दयानंद के मार्गदर्शन में आज यह प्रगति दर्ज की गई।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष पी. दयानंद ने इस उपलब्धि के लिए विद्युत पारेषण कंपनी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि विगत वर्षों में स्वीकृत तथा लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए। जिन क्षेत्रों में समस्याएं है उनके प्रस्ताव भी बनाए जाएं। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए कदम तेजी से उठाए जाएं।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के कार्यों में तेजी लाने का असर दिखने लगा है। 400 के.वी. कुरूद उपकेंद्र को मिलाकर प्रदेश में इस उच्च दाब क्षमता के 4 उपकेंद्र है जो खेदामारा, रायता, तथा परचनपाल में स्थित है। 400 के.वी. उपकेंद्र कुरूद से 220 के.वी. क्षमता के 6 फीडर बे निकाले जाने है, जिनमें से 2 राजिम के लिए, 2 गुरूर के लिए तथा 2 पाटन के लिए है। इनमें से पाटन के दोनों फीडर बे के निर्माण तथा उन्हें चार्ज करने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। आज 220 के.वी. फीडर बे तथा 20 किलोमीटर लंबी डबल सर्किट 220 के.वी. पाटन लाइन को चार्ज किया गया। इससे पाटन स्थित 220 के.वी. उपकेंद्र को प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस एक कार्य की लागत लगभग 6 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनियों के कार्यपालक निदेशकगण राजेश चंद्र अग्रवाल, एम.एस. चौहान, मुख्य अभियंतागण डी.के. तुली, जी. आनंदराव, अविनाश सोनेकर, अतिरिक्त मुख्य अभियंतागण चंद्रकला गिडवानी, ईश्वर सिंह कंवर, अधीक्षण अभियंतागण वी.ए. देशमुख, मनोज राय, प्रसन्न गोसावी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  India squad for Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, 3 नाम चौंकाने वाले, अजीत अगरकर के साथ 111 मैच खेलने वाले ने चुनी ये टीम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!