Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाकर लाखो करोडो का दाव लगाने वाले 03 मास्टरमाइंड सटोरियों को पकड़ने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता,  आरोपी से 19 नग मोबाइल एवं 20 हजार 100 सौ रुपए नगद किया गया बरामद…

साइबर रेंज थाना एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में मामले के तीनो आरोपियों कों गिरफ्तार कर की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही। आरोपियों द्वारा अपने जान पहचान के लोगो कों मोबाइल में स्काईएक्सचेंज का लिंक भेजकर अवैध सट्टा खिलाने का किया जा रहा था काम। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 19 नग मोबाइल,  03 नग पासबुक, 02 नग चेकबुक, 21 नग एटीएम कार्ड, 20100/- रुपये नगद एवं दस्तावेज किया गया बरामद। आरोपियों से जप्त मोबाइल में फ़ोन पे ऐप में लेन देन सम्बन्धी सट्टा खेलने एवं खिलाने के साक्ष्य मिलने पर एवं सट्टा में हार जीत का लेखा जोखा रखने हेतु प्रयोग किये गए दस्तावेजो से पुष्टि होने पर सटोरियों के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही।

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि 13 मई 24 कों थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग टीम कों दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि तीन सटोरी आयुष सिन्हा उर्फ़ दीप सिन्हा, अमित मिश्रा उम्र पहलू, शुभम केशरी मिलकर अपने सम्पर्क एवं जानपहचान के लोगो कों स्काईएक्सचेज लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के चीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाईन स‌ट्टा खेलने व खेलाने का काम कर रहे है। पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेड कार्यवाही करने पर तीन संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल ऑपरेट करते हुए मिले, पुलिस टीम द्वारा तीनो संदिग्ध से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा उम्र 30 साल (02) अमित मिश्रा उर्फ़ पहलू उम्र 30 साल (03) शुभम केसरी उम्र 28 साल सभी साकिन सत्तीपारा शिव मंदिर के पास अम्बिकापुर का होना बताये, आरोपी अमित मिश्रा ऊर्फ पहलू से जप्त एप्पल मोबाइल फ़ोन आईफोन-15 से वाटसअप ऐप मे किये गए चैट, फोन पे ऐप में लेन देन संबंधि सट्टा खेलने व खेलाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ, आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा से सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड, तथा शुभम केशरी से हार जीत का लेखा जोखा रखने से संबंधित सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों का पासबुक व चेक बुक तथा मोबाइल जिसमें सट्टा खेलने वाले लोगों का फोन पे एप्लीकेशन डाउनलोड कर पैसे की लेन देन रखने हेतु साक्ष्य पाये जाने से तीनों आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 19 मोबाइल नग, 03 नग पासबुक , 02 नग चेकबुक, 21 नग एटीएम कार्ड एवं 20100 रुपये नगद व अन्य दस्तावेज बरामद किया गया हैं।

See also  रतनपुर के इस मंदिर हो रहा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण...

आरोपियों से घटना के सम्बन्ध पूछताछ किये जाने पर तीनो सटोरियों/आरोपियों द्वारा मिलकर अपने सम्पर्क एवं जानपहचान के लोगो कों स्काईएक्सचेज लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के चीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाईन स‌ट्टा खेलने व खेलाने का अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 325/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले मे तीनो आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना अम्बिकापुर से उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह,आरक्षक उपेंद्र सिंह, मंटू गुप्ता, रिंकू गुप्ता शिव राजवाड़े शामिल रहे।

See also  Without Guarantee Loan: बस आधार दिखाओ और 80 हज़ार घर ले जाओ! अब बिना गारंटी के सरकार दे रही लोन, ऐसे उठाएं लाभ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!