Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

SP कोरिया ने किया जिले के होनहारों का सम्मान, 10वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में मेरिट में आये बच्चों को दिया गया प्रशस्ति पत्र,  कुल 30 मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया…

 

कोरिया। कोरिया पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में आज जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में होनहार बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉन्फ्रेंस हाल में आज 14 मई 2024 को 10वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में कोरिया जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को एसपी कोरिया ने प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों का परिचय प्राप्त किया गया एवं उनके भावी लक्ष्य से अवगत हुए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 10 वीं और 12वीं कक्षाएं बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव हैं विशेषकर 12वीं के बाद जीवन की दशा और दिशा निर्धारित हो जाती है, अच्छा अंक लाना एक शुभ शुरुवात है, यात्रा का प्रारंभ है, अंत नहीं। देश के भावी कर्णधार आप युवा छात्र ही हैं। आगे पुलिस अधीक्षक ने उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे विद्यार्थी होने के 5 लक्षणों के बारे में बच्चों को एक संस्कृत श्लोक से बताया कि:- “काकचेष्टा बकोध्यानं श्वाननिद्रा तथैव च।
अल्पहारी गृहत्यागी विद्यार्थी पंचलक्षणम् ।।

उल्लेखनीय है कि जिले में 10वीं की परीक्षा में आदर्श सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल बैकुंठपुर के सिद्धांत सिंह पिता प्रकाश कुमार सिंह ने 97.00% अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं आदर्श शिशु विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल पांडव पारा के मो. शाहजहां हुसैन पिता मो. मुन्नवर हुसैन एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रनई के अजय कुमार पिता किशुन प्रसाद द्वय ने 95.67% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल पीपरडांड बैकुंठपुर की साक्षी राजवाड़े पिता रघु शंकर रजवाड़े ने 95.33% अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

See also  CG NEWS : जंगली सूअर के मांस को लेकर हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा

Advertisment

जिला कोरिया के 12 वीं की परीक्षा में शकुंतला सरस्वती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बैकुंठपुर के आशुतोष पिता ओम प्रकाश साहू, शासकीय मॉडल रामा. हायर सेकेंडरी स्कूल के तेजप्रताप राजवाड़े पिता राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े द्वय ने 93.60% अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शासकीय मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बैकुंठपुर की रागनी कश्यप पिता सलिकराम ने 92.60% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रनई की अनिशा साहू पिता दिनेश साहू ने 92.40% अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

इसी प्रकार जिले के बहुत से विद्यार्थियों ने अपनी बोर्ड की परीक्षा में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसमे कक्षा 10 वीं में जिक्र तबरे पिता तबरेज अहमद ने 95.17%, रिया भगत पिता महावीर राम भगत ने 95.00%, ललिता पिता राम कुमार ने 94.83%, नूरी शबा पिता मो. हासिब अंसारी एवं अंजली प्रधान पिता राम कुमार प्रधान द्वय ने 94.50% हासिल किया है। वही मीनाक्षी साहू पिता महेंद्र साहू, संजना कुशवाहा पिता शिवनाथ कुशवाहा एवं शिवानी कुशवाहा पिता विष्णु प्रसाद कुशवाहा ने 94.33% अंक हासिल किया है। मोनिशा साहू पिता राजेश कुमार साहू एवं जुगुन पिता चन्द्रिका प्रसाद ने 93.50% अंक, मधु राजवाड़े पिता घनश्याम राजवाड़े, स्नेहा नाविक पिता ओम प्रसाद नाविक एवं प्रतिभा राजवाड़े पिता नरेन्द्र प्रसाद राजवाड़े ने 93.33% अंक अर्जित कर प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज किया है।

See also  खोखरा में विराजी माता के दरबार में लगा भक्तों का तांता, सबकी मुराद पूरी करती है मां मनका दाई...

इसी तरह कक्षा 12वीं में मानसी पांडे पिता राज़ कुमार पाण्डेय ने 90.60%, प्रियंका लकड़ा पिता बिनोद कुमार एवं शिव कुमारी पिता प्यारे लाल ने 90.20%, तुषार कुमार सोनी पिता राजेंद्र कुमार सोनी ने 90% अंक हासिल किया है। इसी प्रकार राम सागर पिता जय कुमार ने 89.60%, प्रीति पिता नान साय ने 89.40%, उमानाथ राजवाड़े पिता अर्जुन प्रसाद राजवाड़े ने 88.80%, रजनी सोनी पिता धीरेन्द्र सोनी एवं जनक राम पिता मंगल प्रसाद ने 88.60% अंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।

जिले भर में 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सिद्धांत ने बड़े होकर साइंटिस्ट बनना बताया, वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शाहजहां ने मेडिकल फील्ड में आगे बढ़कर डॉक्टर बनने का लक्ष्य बनाया है।

See also  सिवनी चांपा के बूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन, डॉ. चरणदास महंत के पक्ष में काम करने बनी रणनीति...

12वीं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले आशुतोष ने डॉक्टर एवं तेजप्रताप ने NDA के तहत आर्मी ऑफिसर बनना बताया है। वही द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रागनी ने बैंक मैनेजर का लक्ष्य बनाया है।

सभी होनहार विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया और बच्चों और उनके पालकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम से मिली प्रेरणा उनके जीवन बेहतर दिशा देने में सार्थक योगदान करेगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मोनिका ठाकुर, रक्षित निरीक्षक नितीश आर. नायर, यातायात प्रभारी विपुल आनन्द जांगड़े, स्टेनो विकास नामदेव, स.उ.नि. राजीव कुमार गुप्ता एवं सभी विद्यार्थियों के अभिभावकगण मौजूद रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!