Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महादेव 364 पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते बिहार निवासी 05 अंतर्राज्यीय सटोरिये कलकत्ता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार…

रायपुर पुलिस की ऑर्गेनाईजेशनल इनपुट पर की गई कार्यवाही।  कोलकाता में बैठकर महादेव पैनल 364 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में कर रहे थे सट्टा का संचालन।  प्रकरण में 05 सटोरियों के साथ अब तक कुल 13 सटोरिये गिरफ्तार। सभी सटोरियें है मूलतः बिहार के निवासी, जो कोलकाता में फ्लैट किराये से लेकर कर रहे थे पैनल का संचालन।  सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 07 नग, मोबाईल फोन 19 नग, 07 पास बुक, 05 चेक बुक तथा 10 ए.टी.एम. किया गया है जप्त। जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,60,000/- रूपये। पूर्व में कलकत्ता से ही 08 सटोरियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड किया गया है जप्त।  वर्तमान सहित गिरफ्तार कुल 13 सटोरियों से जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 32 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी हुई है प्राप्त।  गिरफ्तार सटोरयिों से पैनल संचालन हेतु उपयोग किये जाने वाले कुल 35 बैंक खातओं की जानकारी हुई है प्राप्त। जिसमें ट्रांजैक्शन का किया जा रहा विश्लेषण।  मोबाईल एवं बैंक खातों से हजारों प्लेयर की जानकारी भी हुई है प्राप्त।  सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध 188/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध है पंजीबद्ध। सटोरयिों के विरूद्ध प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर की जा रहीं है विवेचना। वर्ष 2024 के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा अब तक 09 प्रकरण में कुल 62 आरोपियों किया गया है गिरफ्तार जिनसे लगभग 110 बैंक खातो की जानकारी की गई है प्राप्त। प्राप्त बैंक खातों के राशियोे को होल्ड/फ्रीज कराने हेतु बैको को किया जा रहा है पत्राचार।

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोलकाता के न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में रेड कार्यवाही कर फ्लैट से 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 05 नग लैपटॉप, 36 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 12,00,000/- रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

See also  गाड़ी के ऊपर बैठकर पी रहा था सिगरेट..फिर थाना में बना मुर्गा….हुई कार्रवाई

गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी कोलकाता में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर कोलकाता रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कोलकाता पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि कोलकाता के श्रृष्टि अपार्टमंेंट स्थित एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही थी पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

See also  सुशासन तिहार में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, विधायक के काफिले का विरोध कर सड़क पर लेटे कांग्रेसी

सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव 364 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया।

जिस पर सभी 05 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 07 नग एवं मोबाईल फोन 19 नग जुमला कीमती लगभग 6,60,000/- रूपये जप्त।

Advertisment

सटोरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 188/24 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोड़ी जाकर विवेचना की जा रहीं है।

See also  रेप का वीडियो Instagram फ्रेंड ने किया वायरल, सूरजपुर पुलिस ने पटना में दबोचा…

गिरफ्तार आरोपीगण

01 गोपी यादव पिता शंकर यादव उम्र 23 साल निवासी बारहाठाह पोस्ट सुईया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।

02 महेश यादव पिता गोपाल यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम धनोछी पोस्ट पिड़रा थाना चांदन जिला बांका बिहार।

03 मिथुन कुमार यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम घाटीबरन पोस्ट व थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।

04 मुकेश कुमार यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बोड़ा पोस्ट व थाना सुईया जिला बांका बिहार।

05 रूपेश कुमार यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 21 साल निवासी चांदोली पोस्ट बोरहारा थाना बेल्हर जिला बांका बिहार।*l

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सतीश पुरिया, सउनि. किशोर सेठ, मोह0 कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, मोह. सुल्तान, महेन्द्र राजपूत, नोहर देशमुख, आर. रवि तिवारी, कमल धनगर, हिमांशु राठौड़, सुरेश देशमुख एवं संतोष सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!