छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
सोठी पुछेली में रेत माफिया का बोलबाला कार्रवाई करने में खनिज विभाग के छुट रहे पशीने, खनिज विभाग के कर्मचारी बने रेत माफिया के मुखबिर कार्रवाई के लिए निकलते ही मिल जाती रेत माफियाओ को सूचना…

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोठी और पुछेली से इन दिनों बड़े पैमाने पर जेसीबी मशीन लगाकर रेत निकालने का काम सोठी और पुछेली के ग्रामीण कर रहें हैं बताया जा रहा है की सोठी में एक बड़ा रेत माफिया का निवास है इसी वजह से वह अपने गोरखधंधा को खुले आम संचालित कर रहा है जिसे रोकने में खनिज विभाग के पशीने छूट रहा है सोठी के कुछ जनप्रतिनिधियों ने बताया हसदेव नदी से रोजाना जेसीबी ट्रैक्टर के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन कर एक जगह पर डंप कर उसे जेसीबी मशीन के माध्यम से हाइवा में लोड कर बिलासपुर कोरबा तक बिना रायल्ट्री के बेचा जा रहा है जिसे रोक कर कार्रवाई करने खनिज विभाग नाकाम साबित हो रहा है जा रहा है की इस अवैध रेत से लोग हाइवा को परिवहन विभाग भी कार्रवाई करने में हाथ खड़े कर दे रहा है जिससे सोठी के रेत माफिया का अवैध कारोबार खुले आम चल रहा है जिसे रोकने में शासन प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं जब की 24 घंटे हथनेवरा चौक पर परिवहन व यातायात विभाग डेरा डाले बैठे रहता है पर सोठी के रेत माफिया के गाड़ी कर कार्रवाई करने के बजाय उसको हरि झंडी दिखाकर चलता कर रहे है ।
सोठी के रेत माफिया का मुखबिर बना खनिज विभाग का कर्मचारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोठी के रेत माफिया को इन दिनों अवैध उत्खनन करने में खनिज विभाग के कर्मचारी खुल कर समर्थन कर रहे हैं और कार्रवाई के लिए जैसे ही खनिज विभाग की उड़नदस्ता की टीम निकलते ही सोठी के रेत माफिया को इसकी सूचना दे दि जाती है जिससे रेत माफिया सतर्क होकर अपने अवैध कारोबार को समेट कर छूपकर बैठ जाता है जिससे उसके खिलाफ खनिज विभाग कार्रवाई नहीं कर पा रहा है बताया जा रहा है की सोठी से रोजाना करीब 20 हाइवा रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है जिस पर रोक लगाने खनिज विभाग पुरी तरह ने नाकाम साबित हो दिखाई दे रहा है।
पुछेली में तीन तीन जेसीबी मशीन से हसदेव हो रही छल्ली जिम्मेदार दो चार ट्रैक्टर पकड लूट रहे वाहवाही
बम्हनीडीह तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पुछेली में इन दिनों हसदेव नदी पर तीन तीन जेसीबी मशीन लगाकर 24 घंटे रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिस पर खनिज विभाग ने कार्रवाई नहीं करने मानो कसम खाली हो बताया जा रहा है यहां के रेत माफिया पहले एक दो ट्रैक्टर से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते थे अब उनके द्वारा जेसीबी हाइवा लेकर रेत का अवैध कारोबार खुले आम कर रहे हैं बताया जा रहा है की एक दो साल में ही यहां के छोटे मोटे रेत माफिया रेत का तेल निकालकर इस तरह से लाल हो चुके हैं की वह बड़े बड़े वाहन खरीद कर रेत की तस्करी बिलासपुर कोरबा जांजगीर बाराद्वार तक खुले आम कर रहे हैं । वहीं जांजगीर चांपा खनिज विभाग के स्पेक्टर आर एल राजपूत से इस संबंध में चर्चा करने की कोशिश की गई पर उनके द्वारा नंबर ब्लेक लिस्ट में डालकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं ।
खनिज विभाग में बहुत बार शिकायत कर चुके हैं पर अवैध रेत उत्खनन पर कोई कार्रवाई नही हुई जिससे रेत माफियाओ का मनोबल बढ़ा हुआ है।
कन्हैयालाल पटेल सरपंच ग्राम पंचायत सोठी,
मैं और बम्हनीडीह तहसीलदार लगातार कार्रवाई कर रहे हैं जेसीबी हाइवा जप्त कर बम्हनीडीह थाना में सुपुर्द किया गया है मैं अभी बाहर हूं आने के बाद सोठी पुछेली में भी कार्रवाई करेंगे।
पवन कोसमा एसडीएम चाम्पा



