छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर चढा पुलिस के हत्थे… आरोपी के घर से चोरी की 02 बाइक किया गया जप्त…

बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर चढा पुलिस के हत्थे
आरोपी के घर से चोरी की 02 बाइक किया गया जप्त
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद कंवर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम परसापाली थाना बाराद्वार 23 मार्च 2023 को अपने रिस्तेदार के यहां ग्राम रसौटा बलौदा आया था और अपने बाइक एच.एफ. डिलक्स क्र.सी.जी.11 ए.एच.9862 को देशी शराब दुकान के पास खडा किया था। प्रार्थी वापस आकर देखा तो उक्त मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 129/2023 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थी पुरीराम कुर्रे उम्र 50 वर्ष निवासी बुडगहन 28 मार्च 2023 को अपने बाइक एच.एफ. डिलक्स क्र.सी.जी. 11 एफ.4551 से पैसा निकालने जिला सहकारी बैंक बलौदा आया था दोपहर करीबन 01ः00 बजे बैंक के सामने अपनी बाइक खडा कर पैसा निकालने बैक के अंदर चला गया था करीबन 1ः30 बजे वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मो.सा. जहां पर खडी किया था वहां पर नही था कोई अज्ञात चोर मो.सा. को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 125/2023 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान उक्त बाइक को आरोपी शिवकुमार कुम्हार द्वारा चोरी करने की जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी शिवकुमार कुम्हार को घेराबन्दी कर बलौदा बस स्टैण्ड से पकडा गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी शिवकुमार कुम्हार से चोरी किये हुये 02 बाइक एच.एफ. डिलक्स क्र. सी.जी. 11 ए.एच. 9862 एवं बाइक एचएफ डिलक्स क्र. सी.जी. 11 एफ.4551 को आरोपी के घर भवराडीह थाना सीपत से बरामद कर आरोपी शिवकुमार कुम्हार उम्र 47 वर्ष निवासी भौराडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर को 31 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव ,सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. जितेन्द्र कुर्रे, लखेश विष्वकर्मा, अहमद कुरैशी, साईबर सेल प्र.आर. मनोज तिग्गा राजकुमार चंद्रा, बलबीर सिह का सराहनीय योगदान रहा।



