मेरा घर राहुल का घर अभियान की शुरुआत की जिला युवा कांग्रेस ने…

मेरा घर राहुल का घर अभियान की शुरुआत की जिला युवा कांग्रेस ने
जांजगीर-चांपा। पिछले 9 वर्षों से केंद्र की बैठी मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा तानाशाह पूर्णा तरीका अपनाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण जनता की हितों की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें सरकारी आवास से बेदखल करने के विरोध में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस बी.वी. श्रीनिवास के निर्देश एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्ग निर्देशन में जिला युवा कांग्रेस द्वारा मेरा घर राहुल का घर अभियान की शुरुआत की गई। इसी कड़ी में जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने अभियान की शुरुआत करते हुए अपने घर और युवक कांग्रेस के साथियों ने अपने- अपने घरों के मुख्य द्वार पर मेरा घर राहुल का घर का पोस्टर लगाकर राहुल गांधी के प्रति अपना समर्थन एवं केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैये का विरोध किया।



