नवरात्र महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन की हो रही तैयारी…

जांजगीर-खोखरा। मंगलवार 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। नवरात्र को लेकर ग्राम खोखरा माँ मनका दाई मंदिर सजाने संवारने का काम चल रहा है । पं. दुर्गेश चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार की सुबह कलश यात्रा के साथ ही मां के पहले स्वरूप की आराधना शुरू होगी। माँ मनका दाई मंदिर पर चैत्र नवरात्र को लेकर व्यवस्थाएं कर ली गयी है। नवरात्रि के अवसर माँ मनका दाई मंदिर परिसर पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा, जो नौ दिनों तक चलेगा। 09 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होने वाले इस आयोजन के लिए भव्य स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आचार्य दिनेश रोहित चतुर्वेदी रोजाना दोपहर 3 बजे से कथा का वाचन करेंगे। उपचार्य पं. दुर्गेश चतुर्वेदी ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिवस कलश यात्रा वेदी पूजन तथा चैत्र नवरात्रि के नवमी कों तुलसी वर्षा गीता प्रवचन हवन आदि का कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा।



