Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की संस्कृति एवं परंपराओं पर कुठाराघात – ओ पी चौधरी…

जांजगीर-सक्ति। सक्ती में प्रभारी मंत्री चौधरी ने कहा छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपसी भाईचारे की है हम छग की माटी से जुड़े हुए है हम छग की संस्कृति को दिल से जानने व मानने वाले लोग है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चरणदास महंत का मोदी जी के खिलाफ सर फोड़ने वाला बयान घोर निंदनीय है। 6 अप्रैल को अपने प्रवास पर सक्ति पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का जारी किया गया। घोषणापत्र 2024 चुनावी घोषणा पत्र भारत की संस्कृति एवं परंपराओं पर कुठाराघात है, जिस तरह से घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बातों का जिक्र किया है, वह देश के लिए अच्छे संकेत नहीं है। आज कांग्रेस देश की जनता का एवं देश का विकास करने की बजाय देश का अहित करना चाहती है। लोकसभा के चुनाव में देश की जनता कांग्रेस की इन नीतियों को बर्दाश्त नहीं करेगी एवं पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोगों में तीसरी बार भी उन्हें रिकॉर्ड सीटों से प्रधानमंत्री चुनने की उत्सुकता है एवं 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तब केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाएगी।
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के आगमन के दौरान मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख नलीनेस ठोकने, सक्ति जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, अरुण शर्मा बाराद्वार,जांजगीर चांपा जिला मीडिया के सह प्रभारी पंकज अग्रवाल, नारायण राठौर, आशा साव अनिल शर्मा, आनंद मोदी सहित काफी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

See also  पूर्व IAS अधिकारी ने महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू की निशुल्क बस सेवा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!