Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आकृति महिला मंडल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि का पर्व…

जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह के आवासीय कॉलोनी की आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  मनाया गया। साथ ही महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान शिव की आराधना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आकृति महिला मंडल की  अध्यक्ष निवेदिता बंजारा का पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद महिला मंडल की सदस्यों ने शिव तांडव का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें भगवान शिव जी की वेशभूषा में अध्यक्ष  निवेदिता बंजारा दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत हुईं। महाशिवरात्रि पर्व पर मिट्टी से शिवलिंग बनाओ प्रतियोगिता भी रखी गई। इसमें सुमन ठाकुर, सुबा स्नेही, संध्या जैन और कृष्णा साहू विजयी रहीं।  महिला दिवस के अवसर पर आकृति महिला मंडल के सदस्यों ने भारतीय महिलाओं की वेशभूषा में रैंपवॉक भी किया। इन सभी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि निवेदिता बंजारा द्वारा प्रतिभागी सभी महिला सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। श्रीमती बंजारा ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को सशक्त बनने का संदेश दिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई भी दी।
कार्यक्रम में आकृति महिला मंडल के उपाध्यक्ष लता कोसरे, रूबी श्रीवास्तव, अर्निका लकड़ा व महिला मंडल के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

See also  राजधानी में लगेंगे 184 HSRP स्कैनिंग कैमरे

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!