Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 4 वाहन जप्त…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के सहायक उडनदस्ता दल प्रभारी पी डी जाडे एवं टीम द्वारा जिला जांजगीर चांपा के देवरघट्टा, भादा में खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक जांच किया गया।
      खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जांच के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले देवरघट्टा क्षेत्र से खनिज रेत के 02 प्रकरण (02 हाईवा), एवं भादा क्षेत्र से 02 प्रकरण (02 हाईवा) के प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल 04 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
      कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

See also  एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!