Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यात्रियों ने कहा, अयोध्या धाम के दर्शन करना बहुत सौभाग्य की बात, श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर गहरा उत्साह…

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। ट्रेन को अयोध्या धाम जैसे सुंदर सजावट किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल सहित विधायकगण उपस्थित रहे।

See also  लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर गांव को लोगो को डराने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

अयोध्या धाम की यात्रा करने निकले पारा गांव निवासी शशि ठाकुर और उनकी सहेलियों को बहुत खुशी हो रही है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। क्योंकि अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुए है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है।
ग्राम कोपरा के निवासी चेतन कहते है कि हम इस यात्रा से धन्य हुए है, जो हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा की शुरूआत हो रही है। जिसकी बहुत खुशी हो रही है।

See also  10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!