Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस ने10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध शराब  बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें 09 नवम्बर 2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बनारी कंजीनाला रोड के पास आरोपी सूरज निवासी बनारी द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रुपये बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 869/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आर. मोहन साहू, आर. दिलीप सिंह एवं थाना जांजगीर स्टाफ का योगदान रहा।

See also  लोक अदालतों में राजीनामा योग्य प्रकरणों का हो अधिक से अधिक निराकरण : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा, लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में आयोजित की गई बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!