Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा बांगो बांध के 8 गेट खुले, 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

कोरबा, 05 सितंबर 2025। बांगो बांध में पानी की अत्यधिक प्रवाह को दृष्टिगत रखते हुए, दिनांक 05/09/2025 की सुबह 5:00 बजे गेट संख्या 4,5,6,8 के अतिरिक्त गेट संख्या 03 एवं 09 को 0.50 – 0.50 मीटर खोला गया। इसके बाद भी बांध का जलस्तर 358.11 मीटर पर स्थिर होने के कारण, जलस्तर को नियंत्रण कर कम करने हेतु सुबह 8:30 बजे दो नए गेट, गेट संख्या 02 और 07 को भी आवश्यकतानुसार ओपन किया गया है।

वर्तमान में, गेट संख्या 5 – 1.50 मीटर, गेट संख्या 6 – 1.50 मीटर, गेट संख्या 4 – 1.00 मीटर, गेट संख्या 8 – 1.00 मीटर, गेट संख्या 3 – 0.50 मीटर, गेट संख्या 9 – 0.50 मीटर, गेट संख्या 2 – 0.50 मीटर और गेट संख्या 7 – 0.50 मीटर खुला है। सभी गेटों से कुल 40,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और पॉवर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बांध से कुल 49,904 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इस संबंध में, धर्मेन्द्र नीखरा, कार्यपालन अभियंता, बांगो बांध, माचाडोली, कोरबा ने जानकारी दी है।

See also  BSNL ने Jio और Airtel की बढ़ाई टेंशन, लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, 160 दिनों की मिलेगी वैलिडिटी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!