Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की महिलाओं को वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने किया नवीन राशनकार्ड का वितरण…

जांजगीर-चांपा। वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत  जिले की महिलाओं को नवीन राशनकार्ड का वितरण किया। नवीन राशन जिले के पात्र हितग्राहियों को जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित एवं निशक्तजन राशनकार्डधारियों को राशन का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा सर्किट हाऊस जांजगीर में जिले की सविता सारथी, सावित्री देवी सोनी, सीमा सारथी, मीना तिवारी, कंतराबाई को नवीन राशन कार्ड का वितरण किया गया।
      उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो का नवीनीकरण किया जा रहा है। जिसका अंतिम तारीख 25 फरवरी 2024 है। इसमें कम से कम एक सदस्य का ईकेवायसी पूर्ण हो, अत्यधिक वृद्ध तथा शारीरिक रूप से निशक्त ऐसे हितग्राही जिनके लिए नामिनी नियुक्त हैं, उन्हें इस प्रावधान से छूट होगा। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के ऐसे नागरिक पलायन या अन्य किसी कारणवश राज्य से बाहर हैं, उनको राशनकार्ड नवीनीकरण कार्य के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। राशन कार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशन कार्ड के नवीनीकरण खाद्य विभाग द्वारा तैयार एप्प से हितग्राही स्वयं अपने मोबाइल में अथवा उचित मूल्य दुकानों में संधारित टैबलेट अथवा दुकान संचालक के पंजीकृत एंड्रॉयड मोबाइल में डाउनलोड कर आवेदन कर सकता है। आवेदक स्वयं राशन कार्ड नवीनीकरण कर सकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, प्रशांत सिंह, अमर सुलतानिया, विकास शर्मा, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  आरक्षक जीडी/ट्रेड के 10 नव-चयनित अभ्यर्थियों को एसपी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!