Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा-बालको वन परिक्षेत्र के जंगलों में अवैध मिट्टी उत्खनन के मामले में वन विभाग की सतर्कता से एक बड़ा खुलासा…

कोरबा। कोरबा-बालको वन परिक्षेत्र के जंगलों में अवैध मिट्टी उत्खनन के मामले में वन विभाग की सतर्कता से एक बड़ा खुलासा हुआ है। वन विभाग द्वारा पूर्व में जप्त की गई जेसीबी मशीन को किसी अज्ञात लोगो ने विभागीय कार्यालय परिसर से गायब कर दिया था जिसे अब कुसमुंडा खदान क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी साजिश को वाहन मालिक के इशारे पर अंजाम दिया गया था।

जानकारी के अनुसार 3 जून की देर रात बालको रेंज के वनरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सराईपाली ग्राम के जंगलों के कक्ष क्रमांक ओए 1243 में एक जेसीबी मशीन द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान मशीन ऑपरेटर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा, जिसके बाद जेसीबी को जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में रखा गया। हालांकि, कुछ ही दिनों के भीतर रात्री 2 से 3 बजे दरम्यानी रात को अज्ञात लोग विभागीय परिसर में घुसकर उक्त जेसीबी मशीन को ले गए। इस घटना की रिपोर्ट वनरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा बालको थाने में दर्ज कराई गई थी।

See also  IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, किया सीजन का सबसे बड़ा रन चेज

मामले की गंभीरता को खते हुए वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर एसडीओ आशीष खेलवार एवं बालको वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार के नेतृत्व में जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि वह जेसीबी मशीन कुसमुंडा खदान क्षेत्र में संचालित की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वाहन चालक के कब्जे से जेसीबी को बरामद कर लिया गया। बालको परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आयी हैं कि जेसीबी को रुमगरा निवासी वाहन मालिक के निर्देश पर ही विभागीय परिसर से बाहर निकाला गया था। इस गंभीर मामले में अब वन विभाग सख्त रुख अपनाते हुए जेसीबी को राजसात करने की कार्यवाही कर रहा है।

See also  मॉर्निंग वॉक पर आये नागरिकों ने ली शतप्रतिशत मतदान की शपथ, करेंगे सभी को जागरूक, जिले में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!