Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में 17 लोगों की मौत, सारागांव के पास भीषण सड़क हादसा

रायपुर। राजधानी से लगे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद के ग्रामीण स्वराज माजदा वाहन से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना बनारसी से वापस लौट रहे थे। तभी सारागांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक साल से कम उम्र के बच्चे की भी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित चैथिया कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात ही सभी घायलों को खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

See also  Delhi Electric Bus Scheme : दिल्ली में 3,330 लो-फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री, मेट्रो फीडर सेवा होगी मजबूत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!