Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

12 सट्टेबाज नगदी रकम सहित हुए गिरफ्तार…

 12 सट्टेबाज नगदी रकम सहित हुए गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। पुलिस को जिले भर में जुआ सट्टा बड़े पैमाने पर चलने की जानकारी मिल रही थी। इस पर पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर विशेष टीम तैयार की और सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चुडामणी साहू उम्र 34 बिर्रा, नीरज रात्रे चंडीपारा पामगढ, नंदलाल साहू उम्र 40 साल पामगढ़, दुर्गेश यादव उम्र 23 साल पामगढ, गजेन्द्र कस्यप उर्फ संतोष उम्र 20 साल सलखन, राजेन्द्र कुमार साहू उम्र 42 साल लोहर्सी, विरेन्द्र चन्द्राकर उम्र 34 साल निवासी रहौद, मन्नू लाल केंवट उम्र 35 साल दुरपा, श्रवण कुमार केंवट उम्र 40 साल दुरपा, दीनदयाल आदित्य उम्र 40 साल केरा चौक शिवरीनारायण, अभिलेश केशरवानी उम्र 28 साल वार्ड 14 सोटीनगर शिवरीनारायण, श्रीकांत आशिकर उम्र 31 साल पोड़ी नवागढ़ को रंगेहाथ धरदबोचा। उनके कब्जे से कुल 15 हजार 960 रुपए, 11 मोबाईल, 02 पेन, 01 केल्कुलेटर, सट्टा पट्टी लिखा कागज जब्त हुआ है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही साइबर सेल की टीम द्वारा की गई।

See also  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दंतेवाड़ा में होम वोटिंग की प्रक्रिया का किया निरीक्षण, कुम्हररास में होम वोटिंग कर रहे वरिष्ठ नागरिक सोनी के घर जाकर होम वोटिंग की सम्पूर्ण प्रक्रिया का किया अवलोकन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!