छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
किसान के करोड़ों की जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर भटक रहा किसान, सीटी कोतवाली में की लिखित शिकायत…

किसान के करोड़ों की जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाने का आरोप
न्याय की गुहार लेकर भटक रहा किसान, सीटी कोतवाली में की लिखित शिकायत
जांजगीर-चांपा। पिसौद के किसान से फर्जी तरीके से लगभग सवा 2 एकड़ जमीन को रजिस्ट्री एवं नामांतरण कराने का आरोप किसान ने लगाते हुए मामले की शिकायत सीटी कोतवाली प्रभारी से की है। अपने शिकायत में जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पिसौद के रहने वाले किसान श्यामलाल साहू ने बताया कि मेरा ग्राम पिसौद में भूमि खसरा नं क्रमशः 2435/2 (2437, 2440) 2438, 2441 2408/2 रकबा क्रमशः 0.304, 0.299, 0.809, 0.061 0.097 हे0 कुल रकबा 2.15 एकड़ स्थित है, जो कि नेशनल हाईवे से लगा हुआ है, मेरे पास चोलाराम कश्यप, शिवकुमार कश्यप एवं राजकुमार सारथी निवासी जांजगीर वाले आए और मेरे उपरोक्त वर्णित भूमि को खरीदने का ईरादा बताये मैंने उन्हें बताया कि नेशनल हाईवे से लगकर भूमि की प्रति डिसमिल कीमत एक लाख पच्चीस हजार रूपयेचल रही है, उतने में ही बेचूंगा तब उपरोक्त वर्णित व्यक्तियाँ ने मुझसे मोल भाव करके मेरे पूरे जमीन को एक लाख सात हजार रूपये प्रति डिसमिल के हिसाब से खरीदने का शौदा किया जिसपर मैं सहमत हो गया, तब मेरे पास चोलाराम कश्यप, शिवकुमार कश्यप एवं राजकुमार सारथी तीनों व्यक्ति मिलकर शिवानंद तिवारी जिसे मैं नहीं पहचानता था। उसे मेरे पास लेकर आये और बताये की हम चारो लोग एक साथ मिलकर जमीन खरीदी बिक्री का काम करते है और उन्हों ने मुझे कहा कि आपको जमीन खरीदी बिक्री का कागज जांजगीर में तैयार कराने मेरे साथ जाना पड़ेगा और आपको 30,00,00,0, रूपये एडवांश दिया जावेगा, मैं उन लोगों के उपर भरोसा करके जांजगीर 6 अप्रैल 2023 को जांजगीर गया जहां अमित सराफ एवं चंद्र कांत चंद्रा से उन चारों लोगों ने मेरा परिचय कराया और उक्त चारों व्यक्तियों के साथ अमित सराफ एवं चंद्र कांत चंद्रा ने मुझे आश्वासन दिया कि आपकी जमीन एक लाख सात हजार रूपये प्रति डिसमिल के भाव से हम लोगों ने खरीद लिये आप 30,00,00 0,रूपये पेशगी लेलो तथा बाकी रकम विक्रय पत्र रजिस्ट्री के समय दिया जायेगा मुझे बताया गया कि 6 अप्रैल को जो कागज तैयार किया जा रहा है, वह कागज महादानामा है। जिस दिन रजिस्ट्री होगी उस दिन आपकी फिर जरूरत पडे़गी 6 अप्रैल को सभी 6 यक्ति जांजगीर में उपस्थित थे और मुझे उसी समय जांजगीर में चंद्र कांत द्वारा 8,19,350 रूपये का चेक दिया गया तथा 8,19,350 रूपये अमित सराफ द्वारा 12 अप्रैल 2023 को दिया गया तथा शेष रकम 13,61,300 रूपये नगद दिया गया चोलाराम कश्यप ने अपने घरेलू खर्च के नाम पर 2 चार दिन में रकम वापस कर देने की बात कहते हुये मुझसे 5,00,00 रूपये नगद एवं 5,00,00 रूपये बैंक से प्राप्त किया था। 13 अप्रैल 2023 को मुझे 1,50,300 रूपये एस्ट्रा दिलाने की बात कहते हुये चौलाराम ने 13 अप्रैल 2023 को दिलवाया था, दिनांक 13.04.2023 को मेरी जानकारी के बिना मुक्तयारनामा के माध्यम से विक्रय पत्र का पंजीयन कराया गया जिसमें मुक्तयारनामा जिसे महादानामा बताया गया था, के लिखाने के समय जो चेक दिया गया था, उसी की फोटो कॉपी बिक्रीनामा में लगायी गई है। जिसे उन्होंने एडवांश का चेक बताया था, मेरे द्वारा चोलाराम से पूछने पर की जमीन की रजिस्ट्री कब करवाओगे तब चोलाराम ने 20 अपै्रल 2023 को मुझे धोखा देने के लिये एवं फर्जी मुक्तयारनामा एवं विक्रय पत्र को छिपाने के लिये झूठा इकरारनामा चाम्पा में लिखाकर नोटरी के समक्ष दरखत कर सत्यापित कराकर मुझे दिया मैंने पूछा की चाम्पा में इकरारनामा क्यों लिखवा रहे हो तो बोला कि अभी रजिस्ट्री करने में टाईम है इसलिये इसे चाम्पा में ही लिखा दिया हूँ, और बोला कि किसी प्रकार से शौदा पर दावा आपत्ति होगा तो मैं पूरा रकम वापस करूंगा। आपकी जमीन हम सब व्यक्ति से शौदा हुआ है, उसी के भाव में ही खरीदी करते हुये विक्रय पत्र निष्पादित करायेंगे। रजिस्ट्री कराकर चार सौ बी.सी. से बचने का पूरा कोशिस सभी व्यक्तियों द्वारा किया गया है, मैंने स्वयं अपने भूमि से लगी भूमि को बिहारी लाल यादव से एक लाख 20 हजार रूपये प्रति डिसमिल के हिसाब से खरीदा था, तो मेरे द्वारा विक्रय पत्र में उल्लेखित राशि पर मेरी भूमि को येथे जाने का कथन एकदम बनावटी व फर्जी कथन है।
षडयंत्र में उप पंजीयक भी शामिल
किसान श्याम लाल साहू ने बताया कि मेरी जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ तीस लाख पांच हजार रूपये है और उतने में ही सभी लोगों के द्वारा मुझसे शौदा किया गया था और कुटरचित मुख्त्यारनामा के आधार पर विक्रय पत्र की रजिस्ट्री कराई गई है, मेरे खेत की ऋण पुस्तिका मेरे पास ही थी, और बिना ऋण पुस्तिका के विक्रय पत्र का पंजीयन मुझसे छल करते हुये करा दिया गया जिस षडयंत्र में उप पंजीयक जांजगीर भी शामिल है फर्जी मुख्त्यारनामा 2.14 एकड़ का तैयार कराया गया है, तथा हेक्टेयर में 0.870 हेक्टेयर लिखा है, जो साढ़े सत्रह डिसमिल होता है तथा पेश बी. वन में 2440 खसरा नं. का उल्लेख ही नहीं है, जिससे स्पष्ट है, कि उक्त धोखा घड़ी में उप पंजीयक जांजगीर भी शामिल है।
जांच करायी जा रही है – थाना प्रभारी
फर्जी तरीके जमीन रजिस्ट्री करवाने के आरोप के संबंध में नव पदस्थ थाना प्रभारी अशोक कुमार वैष्णव का कहना है कि किसान श्याम लाल साहू द्वारा लिखित शिकायत थाना में मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करायी जा रही है। जांच उपरांज दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाही की जायेगी।



