Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले के अलग-अलग जगहों से 66 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 08 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 15 फरवरी 2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना पामगढ़ क्षेत्र में आरोपी नाथूराम सागर के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना मुलमुला क्षेत्र में आरोपी राजकुमार कश्यप उर्फ बट्टू के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना चाम्पा क्षेत्र में आरोपी रामचैन श्रीवास के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब, थाना नवागढ़ क्षेत्र में आरोपी केशव कुमार कश्यप के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपी दुजराम देवांगन के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी फटीक राम के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपी आनन्द सिंग सिदार के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपी मनोहर लाल के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला शराब किमती 14 हजार 120 रुपए को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. मनीष परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, निरी. सत्यकला रामटेके, उपनिरी. कमल बनर्जी थाना प्रभारी मुलमुला, उपनिरी राकेश सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

See also  Big Breaking: जंतर-मंतर पर धरने के 36वें दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!