Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर चांपा जिला के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर बैंक शाखा बिर्रा का यह मामला, आखिरकार हटाए गए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिर्रा के रिश्वतखोर प्रभारी शाखा प्रबंधक…

जांजगीर-बिर्रा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में प्रभारी शाखा प्रबंधक के द्वारा किसानों से रिश्वतखोरी एवं धोखाधड़ी के साथ कूट रचना कर किसानों को ठगा जा रहा था। जिसकी शिकायत जिले के कलेक्टर महोदय के अलावा नोडल अधिकारी जांजगीर चांपा से किया गया था। उक्त शिकायत के जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर प्रभारी शाखा प्रबंधक को तत्काल वहां से हटा दिया गया है।
  गौरतलब है कि जांजगीर चांपा जिला के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर बैंक शाखा बिर्रा में पदस्थ कृष्ण कुमार कश्यप मूल पद सहायक लेखापाल है। जो विभाग के अधिकारियों से साठगांठ करके बैंक शाखा का प्रभार ले रखा था। प्रभारी शाखा प्रबंधक के रूप में किसानों की खून पसीने की कमाई में डाका डाल रहा था। जिसकी शिकायत किसानों के द्वारा किया गया। उच्च अधिकारियों ने शिकायत की जांच कराई जांच उपरांत शिकायत सही पाया गया। प्रभारी शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार कश्यप मूल पद सहायक लेखापाल के द्वारा सैकड़ो मृतक किसानों के रुपए का बंदर बांट किया गया है। जिसके कारण कृष्ण कुमार कश्यप प्रभारी शाखा प्रबंधक को बैंक शाखा बिर्रा से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया है।

See also  रायगढ़: भालूनारा बैरियर पर वन विभाग का बड़ा एक्शन; 3 वाहनों में लदी अवैध लकड़ी जब्त, तस्करों में हड़कंप

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!