Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कार्यस्थल पर लगाए गए सील को तोड़कर फिर से शुरू करवा दिया अवैध निर्माण, राजा बाबू फर्नीचर दुकान के संचालक की मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में मुख्य मार्ग पर संचालित राजा बाबू फर्नीचर दुकान के संचालक सलीम सिद्धिकी ने अपने कार्यस्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगाए गए सील को तोड़कर फिर से अवैध निर्माण शुरू करवा दिया है, जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर से करते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर को प्रेषित शिकायत में कहा है कि जिला मुख्यालय जांजगीर के बाजार पारा वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 कालिका हाॅटल के सामने गली में राजा बाबू फर्नीचर दुकान के संचालक सलीम सिद्धिकी द्वारा शासकीय रास्ते पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण करवाया जा रहा था, जिस पर रोक लगाने के लिए वार्डवासियों ने 17 मई 2024 को आपके समक्ष शिकायत की थी। उक्त शिकायत के आधार पर आपने तहसीलदार जांजगीर एवं नगरपालिका जांजगीर-नैला के सीएमओ को शिकायत की जांच के लिए आदेशित किया था। जांच के बाद अधिकारियों ने सलीम सिद्धिकी द्वारा शासकीय आम रास्ते पर अवैध निर्माण कराया जाना पाया, तब उन्होंने विधिवत कार्यवाही करते हुए निर्माण कार्य को रोक कर कार्य स्थल के मेन गेट पर ताला लगाते हुए सील लगाया था। इसके कुछ दिन बाद सलीम सिद्धिकी द्वारा उक्त सील को तोड़कर पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर आम रास्ता को बाधित किया जा रहा है, जिससे मोहल्लेवासियों में आक्रोश है। मोहल्लेवासियों ने आगे यह भी कहा है कि शासकीय आदेश की अवहेलना करते हुए सील को तोड़ देना तथा सार्वजनिक मार्ग को बाधित कर शासन-प्रशासन के आदेश के विरूद्ध होकर पुनः निर्माण प्रारंभ कराना अपराधिक कृत्य है। मोहल्लेवासियों ने फर्नीचर कारोबारी सलीम सिद्धिकी के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि यदि सलीम सिद्धिकी के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की जाती है तो वे उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

See also  15 साल की उम्र में चुना सेवा का रास्ता, आज राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, जानें कौन हैं पद्मश्री बुधरी ताती

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!