Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जंगल में जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जयसवाल के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा एवं सायबर टीम जांजगीर को 06 जून 24 को मुखबीर से सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में कुछ लोग रूपए पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर पाया गया कि आरोपी विष्णु प्रसाद लोधी मोपका थाना सरकंडा, कृष्णा यादव  साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर, विजय ध्रुव साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर, अरुण कुमार कश्यप निवासी पोडीदल्हा थाना अकलतरा, दिलीप चन्द्राकर साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर, अरविन्द्र यादव साकिन कापन मुडपार चौकी नैला, अजय राठौर साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को जुआ खेलते पाया गया। जिसके कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी 35 हजार 600 रुपए 06 नग मोबाइल कीमती 52,000 रुपए 06 नग मोटर साइकिल कीमती 1,50,000 रुपए बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 272 /2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में डीएसपी अनिल कुर्रे, प्रशि. डीएसपी संगम राम, सायबर सेल प्रभारी उप निरी.पारस पटेल, निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर सेल से प्र.आर.मनोज तिग्गा, प्र.आर.राकेश राठौर, विवेक सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, सिदार सिंह पैकरा, चिरंजवी कमलेश अर्जुन यादव, विनोद राठौर, विवेक ठाकुर एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर अपनी पत्नि से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरागांव पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!