Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 102 वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 102 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तथा जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में 06 जून 2024 को विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया। जिसमें वाहनों में नम्बर प्लेट अस्पष्ट होना, मोटर सायकल में तीन सवारी, वाहन में रिफ्लेक्टर ग्लास नही होना, पार्किंग लाईन का नही होना, बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना एवम अलग-अलग धाराओं के तहत वाहन चालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं शराब पीकर वाहन नही चलाने के संबंध में समझाईस दी जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!