छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जिला दंडाधिकारी जांजगीर एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बलों के साथ पुलिस द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया…

जांजगीर-चांपा। विधान सभा चुनाव सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा शांति पूर्ण मतदान कराए जाने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया।
जिला पुलिस द्वारा लगातार थाना/चौकी क्षेत्र में अर्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च/पेट्रोलिंग किया जा रहा है।
जिला पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के सरहदी क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों/ब्यक्तियों की चेकिंग की जा रही हैं जिसके लिए पूर्व से FST/SST टीम की गठित किया जा चुका है।
जिला पुलिस द्वारा 14 नवंबर 2023 को फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल जांजगीर से शहर जांजगीर, नैला में किया गया।
फ्लैग मार्च में अति. कलेक्टर एस पी वैध, अति पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, थाना प्रभारी जांजगीर उपस्थित रहे।



