Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अलग-अलग जगहों से 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 60 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। अलग-अलग जगहों से 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 60 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री करने वाले 03 आरोपियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जयसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व रेड कार्यवाही किया गया जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी ब्रिजेश जायसवाल उम्र 38 साल निवासी पिपरसत्ती थाना अकलतरा के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब किमती 5800 रूपए तथा परिवहन में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल थाना नवागढ़ क्षेत्र में आरोपी जयसिंह बघेल निवासी किरीत थाना नवागढ़ के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 1200 रूपए थाना बिर्रा क्षेत्र में आरोपी कृष्ण कुमार खुंटे उम्र 31 साल निवासी बस स्टैण्ड बिर्रा के कब्जे से 04 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 400 रूपए बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व अलग-अलग अपराध धारा आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, निरी.भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ एवं उपनिरी. कृष्ण पाल थाना प्रभारी बिर्रा का सराहनीय योगदान रहा।

See also  बिलासपुर में पत्नी का खूनी हमला, अलग रहने की बात पर फोड़ा पति का सिर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!