Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 01 जुलाई 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मेंऊ निवासी अनुराग साहू के द्वारा शादी करूँगा कहकर झांसा में लेकर दैहिक शोषण किया और किसी को बताने पर धमकी दिया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 259/2024 धारा 376 (2) (n), 506 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान मामले में धारा 3(2)5 एस सी/एस टी एक्ट जोड़ी गयी हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी अनुराग साहू पिता खीख राम उम्र 27 साल साकिन मेंऊभाठा थाना पामगढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है।
 उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे अजाक जांजगीर, उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, म.प्रधान आर बालमती यादव, आर अनुज खरे, आर सूरज पाटले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  क्या ईरान पर पर अगले कुछ घंटों में होगा हमला, राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हाईलेवल मीटिंग

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!