Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

तलवार लेकर लोगो को डराने वाला 02 युवक गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्यवाही…

 तलवार लेकर लोगो को डराने वाला 02 युवक गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। धारदार तलवार लेकर लोगो को डराने वाला 02 युवक को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मुलमुला आम जगह में 02 युवक लोहे का धारदार तलवार को लेकर आने जाने वाले एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा था कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर पाया की आरोपी अतुल उर्फ विकास सिंह एवम शिवानंद उर्फ बाला कश्यप दोनो निवासी वार्ड क्र. 10 मुलमुला दोनो के द्वारा हाथ में तलवार लेकर लहरा रहा था जिसको घेरा बंदी कर पकड़ा हिरासत में लिया गया दोनो युवकों के कब्जे से एक एक लोहे का धारदार तलवार बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।
 आरोपी अतुल उर्फ विकास सिंह के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 284/23 एवम आरोपी शिवानंद उर्फ बाला कश्यप के विरुद्ध अपराध क्रमांक 285/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में  थाना प्रभारी मुलमुला उप निरी. सागर पाठक,सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. बलदेव सिंह राजपूत, रेमन सिह राजपूत आर. नफीस हुसैन, जितेन्द्र कुर्रे, मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

See also  UPSC CSE : यूपीएससी का बड़ा फैसला, सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद जारी करेगा आंसर-की

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!