Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ईरान ने दी US सैनिकों को दी खुली चेतावनी, कहा- ‘Welcome To Hell…’ अब ताबूत में जाओगे वापस

न्यूज डेस्क : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने हालात को गंभीर बना दिया है। एक ओर अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत किया है, वहीं दूसरी ओर ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी
ईरान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार ‘तेहरान टाइम्स’ ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर ‘Welcome to Hell’ हेडलाइन के साथ लिखा कि अगर विदेशी सैनिक ईरानी जमीन पर कदम रखते हैं, तो वे “ताबूतों में ही लौटेंगे।” यह बयान सीधे तौर पर अमेरिका के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।

See also  महासमुंद में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, TI और महिला आरक्षक घायल

तेहरान टाइम्स का क्या है महत्व
तेहरान टाइम्स को ईरान सरकार के रुख का प्रतिनिधि माना जाता है। ऐसे में इस तरह की चेतावनी को आधिकारिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अखबार में प्रकाशित तस्वीरों में सैनिकों को भारी हथियारों के साथ सैन्य विमान की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

https://x.com/TehranTimes79/status/2037619357610614943?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2037619357610614943%7Ctwgr%5E122e50a54d1be555b0b68ab734dff28488fbbf9f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Firan-us-tension-middle-east-warning-uss-tripoli%2F

अमेरिका की सैन्य तैनाती बढ़ी
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, अमेरिका का आधुनिक युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली अपने ऑपरेशनल जोन में पहुंच चुका है। इस युद्धपोत पर करीब 2500 मरीन सैनिक तैनात हैं। यह तैनाती मिडिल ईस्ट में अमेरिका की रणनीतिक उपस्थिति को मजबूत करने का संकेत देती है।

Advertisment

टकराव की आशंका बढ़ी
ईरान पहले भी अमेरिका को चेतावनी देता रहा है कि किसी भी जमीनी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लेकिन अब इस तरह खुले तौर पर दी गई चेतावनी से टकराव की आशंका और बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता भी गहराने लगी है।

See also  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को कोई महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर क्यों मिलनी चाहिए?

क्या होगा अगला कदम?
मौजूदा हालात को देखते हुए यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह तनाव किसी बड़े सैन्य संघर्ष में बदल सकता है। फिलहाल दोनों देशों की गतिविधियों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!