शरद पूर्णिमा के अवसर पर होगा संगीत समारोह का आयोजन
जांजगीर-चांपा। पुटपुरा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर में पिपलेश्वर हनुमान जी मंदिर के चतुर्थ वर्ष उत्सव और पुटपुरा के मालगुजार बाबूलाल तिवारी छोटे गौटिया की 21वीं पुण्य स्मरण के अवसर पर एक दिवसीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे 28 तारीख को दोपहर 2:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में खैरागढ़ कोरबा बलोदा बाजार जांजगीर सहित आसपास के संगीत विशारद अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम बांग्ला गुड्डी परिसर में होगा सभी भक्तों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। जवाहर तिवारी ने बताया की विगत 21 वर्षों से पुण्यतिथि पर संगीत संध्या समारोह का आयोजन लगातार किया जा रहा है। बाबूलाल तिवारी कला के प्रेमी थे और खुद एक प्रसिद्ध तबला वादक थे संगीत से उनका लगाव बहुत ज्यादा था। कार्यक्रम की तैयारी में इंदु शेखर तिवारी, दीपक तिवारी, राकेश तिवारी, साकेत तिवारी, राधेश्याम शास्त्री, नवदीप तिवारी, कान्हा तिवारी, संजय तिवारी, गोलू तिवारी, दादू तिवारी, कृशानू तिवारी, कृष्ण यादव, सुखराम बरेठ, होरीलाल बरेठ, रोशन यादव, बद्री यादव, रामकिशोर यादव, रामायण राठौर, जगदीश गिर, गुरुदत्त गिर, एवरेस्ट तिवारी, संगीत प्रेमी लगे हुए हैं।