Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुखद जीवन की पहल: जांजगीर-चांपा में ‘सियान गुड़ी’ केयर सेंटर का शुभारंभ

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा सामाजिक जुड़ाव, मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्ण, सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जांजगीर-चांपा जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का सांसद कमलेश जांगड़े ने शुभारंभ किया। इस केंद्र के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सामाजिक सहभागिता, मनोरंजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से युक्त अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, इंजी. रवि पांडेय, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सियान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग, प्राणायाम, फिजियोथेरेपी, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, पुस्तकालय, पारिवारिक परामर्श, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियां, इंडोर गेम्स, स्वल्पाहार तथा भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ ही उनके जीवन में सकारात्मकता और आत्मीयता का संचार करेगी। शुभारंभ अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ कैरम एवं लूडो खेलकर आत्मीय समय बिताया और उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के अनुभवों को जाना तथा उनके सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।
सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सियान गुड़ी’ के माध्यम से बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उन्हें बेहतर, सुविधाजनक एवं आत्मीय वातावरण मिल सकेगा। सियान गुड़ी जैसे केंद्र बुजुर्गों को अकेलेपन से दूर रखने और उन्हें सक्रिय एवं आनंदमय जीवन जीने का अवसर प्रदान करेंगे।
विधायक जांजगीर ब्यास कश्यप ने कहा कि बुजुर्गों की देखभाल, स्वास्थ्य संरक्षण एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर की स्थापना की गई है। इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य देखभाल एवं मनोरंजन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही उन्हें आवश्यकतानुसार विधिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान में सहायता मिल सकेगी।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जिले में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का संचालन वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के जीवन में अकेलापन सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इस अकेलेपन को दूर करने तथा वरिष्ठ नागरिकों को आपसी मेलजोल, संवाद और मनोरंजन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा यह पहल की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘सियान गुड़ी’ के रूप में एक अनूठी पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के सुव्यवस्थित बैठने, आपसी मेलजोल और सुखद समय व्यतीत करने के लिए इस केंद्र की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्गों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सियान गुड़ी का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे इस केंद्र में आएं और यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

See also  गर्लफ्रेंड ने बात करना की बंद, तो प्रेमी ने गर्ल्स पीजी में घुसकर उसकी दोस्त पर चाकू से किए 20 वार, फिर गला रेता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!