Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दूसरी के छात्र देवराज बर्मन ने बीईओ को सुनाया 19 का पहाड़ा, बीईओ बसंत चतुर्वेदी व संकुल समन्वयक धीरज तंबोली ने छात्र का उत्साह वर्धन किया…

जांजगीर-चांपा। शासकीय प्राथमिक शाला घोघरानाला चांपा दूसरी कक्षा के सात साल के छात्र देवराज बर्मन ने अपनी अद्भुत याददाश्त और प्रतिभा का परिचय देते हुए 19 का पहाड़ा बिना रुके विकास खंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी को सुनाकर सभी को हैरान कर दिया है।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि इतनी कम उम्र में और खासकर दूसरी कक्षा के स्तर से आगे बढ़कर 19 जैसा बड़ा पहाड़ा याद रखना और धाराप्रवाह बोलना उनकी असाधारण बौद्धिक क्षमता को दर्शाता है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक श्रीमती मीना रंजन मसीह के मार्गदर्शन की सराहना की और कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर बहुत ही अच्छा है।
देवप्रकाश के इस शानदार प्रदर्शन से उनके स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता में खुशी की लहर है,और हर कोई उनकी इस खूबी की सराहना कर रहा है।
उनकी यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा बन गई है।

See also  CG NEWS : अब आसमान से होगी निगरानी, रायपुर में ड्रोन से अपराधियों पर पुलिस की पैनी निगरानी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!