Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : अब आसमान से होगी निगरानी, रायपुर में ड्रोन से अपराधियों पर पुलिस की पैनी निगरानी

रायपुर : रायपुर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने अब हाईटेक निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस अब शहर के संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और अपराध प्रभावित स्थानों पर ड्रोन के जरिए नजर रख रही है।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुण्डा-बदमाशों, चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों और फरार वारंटियों पर कड़ी नजर रखना है।

इसी क्रम में 8 अप्रैल 2026 को खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अड्डेबाजी वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी शुरू की। इसके साथ ही पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग भी जारी है।

See also  बिर्रा पुलिस द्वारा जन जागरूता अभियान चलाकर स्कूल में जाकर अभिव्यक्ति एप्स की दी जा रही है जानकारी...

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन के जरिए निगरानी से अपराधियों की गतिविधियों पर तेजी से नजर रखी जा सकेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। इस पहल से शहर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!