Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्कूल में शिक्षक का ‘नशे वाला वीडियो’ वायरल, मचा हड़कंप; ग्रामीणों ने कहा- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

बलौदा के संजय नगर परसदा प्राथमिक शाला का बताया जा रहा वीडियो, शिक्षा विभाग सोमवार को करेगा मामले की जांच

जांजगीर-चांपा। बलौदा विकासखंड के संजय नगर परसदा स्थित नवीन प्राथमिक शाला से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल में पदस्थ शिक्षक ललित भारद्वाज कथित तौर पर शराब के नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

ड्यूटी के दौरान नशे में होने का दावा

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शिक्षक स्कूल ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में थे। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं और शिक्षक उनके लिए मार्गदर्शक की भूमिका में होते हैं। ऐसे में यदि कोई शिक्षक ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में विद्यालय पहुंचता है तो यह गंभीर अनुशासनहीनता का मामला हो सकता है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

See also  सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् जुआ एक्ट की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 09 आरोपी किये गए गिरफ्तार...

शिक्षक को हटाने की भी उठी मांग

Advertisment

मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ विद्यालय में नए शिक्षक की पदस्थापना किए जाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि विद्यालय में ऐसा वातावरण होना चाहिए, जहां बच्चे सुरक्षित और अनुशासित माहौल में पढ़ाई कर सकें।

बीईओ बोले- सोमवार को होगी कार्रवाई की प्रक्रिया

मामले को लेकर बलौदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरके गौतम ने बताया कि घटनाक्रम से संबंधित वीडियो विभाग को प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार को स्कूल की सुबह की शिफ्ट थी। इसके बाद रविवार को अवकाश होने के कारण तत्काल नोटिस जारी करने अथवा जांच टीम गठित करने की प्रक्रिया नहीं हो सकी।

See also  पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

बीईओ के अनुसार सोमवार को उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग वायरल वीडियो में सामने आए तथ्यों की जांच के बाद आगे का निर्णय लेगा।

जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर शिक्षक पर लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए मामले में अंतिम निष्कर्ष विभागीय जांच के बाद ही सामने आएगा। यदि जांच में ड्यूटी के दौरान नशे में स्कूल आने की पुष्टि होती है, तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

See also  सेजेस सारागांव में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नशा मुक्ति पर आधारित भव्य नुक्कड़ नाटक का मंचन

इधर, ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जल्द और निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में वायरल वीडियो को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और विभाग संबंधित शिक्षक के संबंध में क्या निर्णय लेता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!