Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सेजेस सारागांव में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नशा मुक्ति पर आधारित भव्य नुक्कड़ नाटक का मंचन

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वामी आत्मानंद बी. डी. महंत शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), सारागांव में नशा मुक्ति विषय पर आधारित विशेष नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भुवन भास्कर यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बम्हनीडीह) बसंत चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष केशव करियारे, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के तहसील अध्यक्ष नंद कुमार राठौर, पार्षद प्रतिनिधि सतीश राठौर, एल्डरमैन प्रदीप यादव, रामनारायण सूर्यवंशी तथा संस्था के प्राचार्य धनेश्वर देवांगन की विशेष उपस्थिति रही।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में पैर पसार रही नशाखोरी की बीमारी, उससे परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को जीवंत रूप से रेखांकित किया।
मुख्य अतिथि भुवन भास्कर यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग और समर्पित जन सेवा का मूल मंत्र ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ रहा है। आज का यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ हमें समाज को सशक्त और जागरूक बनाने की प्रेरणा देता है। नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर देता है। हमारे युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं; यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तभी एक समृद्ध, सशक्त और नशामुक्त भारत का निर्माण संभव हो सकेगा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत यह नुक्कड़ नाटक समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक प्रयास है।”
विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने कहा “शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में उच्च नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों का विकास करना भी है। विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में सामाजिक समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। नशा मुक्ति जैसे गंभीर विषय पर हमारे छात्र-छात्राओं ने जिस प्रभावशीलता के साथ संदेश दिया है, वह प्रशंसनीय है। हमें संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं को और अपने आसपास के वातावरण नशामुक्त रखेंगे।
कार्यक्रम में प्राचार्य धनेश्वर देवांगन, संकुल समन्वयक अशोक देवांगन, सुरेश देवांगन तथा व्याख्याता रितिका खोटे, नाज़िया खान, संदीप पैकरा, कौशल साहू, लोचन खूंटे, विधान दुबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य धनेश्वर देवांगन ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

See also  बहुमंजिला इमारत में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत, दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजुद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!