Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आप लोग पुण्यात्मा है आपके पूर्वजों ने भगवान को गंगा पार कराया- राजेश्री महन्त…

जांजगीर-चांपा। माता शबरी की पावन भूमि शिवरीनारायण के राम जानकी(चौबीस  अवतार)मंदिर में केंवट समाज का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता केंवट निषाद समाज के वरिष्ठतम नेता एम आर निषाद ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान रामचंद्रजी, माता जानकी एवं लखन लाल जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों के स्वागत के उपरांत मुख्य अतिथि राजेश्री महन्त महाराज ने अपने आशीर्वचन संदेश में निषाद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग गुहा निषाद राज जी के वंशज हैं आप लोगों के पूर्वजों ने संसार के सभी जीवों को भवसागर पार कराने वाले परम ब्रह्म परमात्मा, अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान श्री रामचंद्र जी को गंगा पार कराया था इससे बड़ा पुण्य का कार्य कुछ भी नहीं हो सकता। आप सभी पुण्यात्मा हैं। लोगों को कार्यक्रम के अध्यक्ष निषाद ने भी संबोधित किया और कहा कि -पूज्य गुरुदेव राजेश्री महन्त महाराज हमारे समाज के वार्षिकोत्सव के स्थाई अतिथि हैं वे हम सभी को आशीर्वाद देने के लिए हम लोग जब भी उन्हें याद करते हैं उपस्थित हो जाते हैं उनका आशीर्वाद हम सभी पर ऐसा ही बना रहे। इस अवसर पर गायत्री निषाद, मनहरण लाल  केंवट जेठालाल केंवट, गोपाल केंवट सहित केवट समाज के पूरे राज्य भर से आए हुए अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठन के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

See also  नक्सल प्रभावित ग्राम सागमेटा में नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना, विकास और शांति की दिशा में बड़ा कदम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!