छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
दो साल से छपोरा सचिव भागवत प्रसाद साहू के कारनामों से अखबारों में सुर्खियां, जिम्मेदार अधिकारी गण शायद मुहूर्त की तलाश में…

दो साल से छपोरा सचिव भागवत प्रसाद साहू के कारनामों से अखबारों में सुर्खियां
जिम्मेदार अधिकारी गण शायद मुहूर्त की तलाश में
छपोरा पंचायत सचिव की रसूख के आगे आखिर क्यों हैं नतमस्तक ?
जिस पंचायत में शिकायतों की लंबी कतार फिर भी सचिव पर कार्यवाही एवं तबादला नही, भ्रष्टाचार मुक्त करने वाला वाह रे सरकार भ्रष्ट सचिव पर मेहरबान
मालखरौदा। ग्राम पंचायत छपोरा के सचिव भागवत प्रसाद साहू जिस पर छपोरा,नरियरा,अचरितपाली, घोघरी,पंचायत में रहते हुए पंचायत में आर्थिक अनियमितता की लंबी शिकायत है। आपको बता दे कि सचिव भागवत प्रसाद साहू हमेशा भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रहता आया है। लगता है उसके कथित राजनीतिक रसूख के आगे सभी तंत्र बेबस हो चुके हैं। या ये कहे सचिव भागवत प्रसाद साहू के रसूख के आगे क्या अधिकारी नतमस्तक हो गए है।
अंधा बांटे रेवड़ी लूट-लूट के खाओ का मुहावरा हो रहा चरितार्थ….
जनपद पंचायत प्रभारी सीईओ कमल कृष्ण द्वारा सचिव भागवत प्रसाद साहू को भी संरक्षण दिया जा रहा है।सचिव को बचाने के लिए जिला पंचायत सीईओ के आदेश का परिपालन भी नही किया जा रहा है
अब देखना होगा जिला प्रशासन, जिला पंचायत इस खबर को लेकर लोक हित में भागवत प्रसाद साहू को ग्राम पंचायत छपोरा से स्थानांतरण करने का आदेश जारी करती है या हांथी के दांत खाने के और चबाने के और साबित होती है।
जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा कार्यालय से भागवत प्रसाद साहू सचिव को स्थान्तरण करने के लिए अभिमत प्रस्ताव भेजने हेतु पत्र मिला है।
कमल कृष्ण बरेठ
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत मालखरौदा



