Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

WTC Final 2025 : स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में 99 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, डॉन ब्रैडमैन और गैरी सोबर्स को भी छोड़ा पीछे

WTC Final 2025 : लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, जिसे ‘क्रिकेट का मक्का’ कहा जाता है, उस मैदान पर जब कोई रिकॉर्ड टूटता है, तो वो पल अपने आप में ही एक इतिहास बन जाता है. ऑट्रलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के पहले दिन एक ऐसी ही ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हालातों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 99 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया के ही वॉरेन बार्डस्ले ने 1926 में बनाया था.

ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत बेहद ही खराब रही. पहले दिन की शुरुआत में ही टीम को बड़ा झटका लगा था. मात्र सात ओवरों में टीम के दो बड़े बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन स्टीव स्मिथ ने एक छोर संभालते हुए क्रीज पर डटे रहकर धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की. उन्होंने 112 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए और अपनी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

See also  स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा : ओम बिरला

लॉर्ड्स के मैदान पर रचा इतिहास

स्मिथ की यह पारी सिर्फ ऑस्ट्रलिया को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की नहीं थी, बल्कि उन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज का खिताब भी अपने नाम हासिल कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व बल्लेबाज वॉरेन बार्डस्ले के नाम था, जिन्होंने 1909 से 1926 तक लॉर्ड्स में 5 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में 575 रन बनाए थे. स्मिथ ने अब इस आंकड़े को पार कर लिया है और वह 591 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस मैदान उनके नाम 2 शतक और 3 अर्धशतक हैं.

ब्रैडमैन और सोबर्स को भी छोड़ा पीछे

Advertisment

इस मैच के दौरान स्मिथ ने क्रिकेट इतिहास के दो महान खिलाड़ियों,सर डॉन ब्रैडमैन और गैरी सोबर्स,को भी पीछे छोड़ दिया.

See also  छत्तीसगढ़ में चावल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध भागवताचार्य पण्डित नरेन्द्र नयन शास्त्री का श्रीमद्भागवत कथा रनपोटा में सम्पन्न हुआ...

ब्रैडमैन ने लॉर्ड्स में 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 551 रन बनाए थे.

वहीं, गैरी सोबर्स के नाम 5 टेस्ट की 9 पारियों में 571 रन थे.

अब स्मिथ इन दोनों महान खिलाड़ियों से भी आगे निकल चुके हैं और अगर वह अपनी अगली पारी में मात्र 9 रन और बना लेते हैं, तो वह लॉर्ड्स के मैदान में टेस्ट क्रिकेट में 600 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

एक और रिकार्ड किया अपने नाम

स्मिथ ने लार्ड्स के मैदान पर रिकॉर्ड का अंबार लगा दिया है. उन्होंने एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इंग्लैंड में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में भी वे शीर्ष पर पहुंच गए हैं. अब उनके नाम 23 टेस्ट मैचों में 18 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड

See also  VIDEO: राष्ट्रपति के आगमन से पहले पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ से उठाया कचरा? यूजर्स में मची जानने की होड़…

एलन बॉर्डर (25 टेस्ट में 17 बार) और

विव रिचर्ड्स (24 टेस्ट में 17 बार)

जैसे दिग्गजों के नाम था,लेकिन अब स्मिथ ने दोनों को पीछे छोड़ दिया है. लॉर्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर स्मिथ का नाम अब सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!