Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : रायपुर में वकील की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, लिखा-हिंदू इबादत क्या जानें, ये लोग काफिर, FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में एक वकील द्वारा सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि वकील ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस में हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।

पोस्ट सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

हिंदू संगठनों ने दर्ज कराई शिकायत
मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

See also  CG Suicide : अधूरी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, बालोद में नाबालिग प्रेमिका संग युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

सोशल मीडिया स्टेटस से बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक अंजुम खान नाम का व्यक्ति, जो पेशे से वकील बताया जा रहा है और राजातालाब का निवासी है, उसने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर रमजान की शुभकामनाएं देने के साथ हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।पोस्ट वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

थाने के बाहर नारेबाजी
विवादित पोस्ट देखने के बाद हिंदू संगठन के तुलेश यादव ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद संगठन के कई कार्यकर्ता रविवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

Advertisment

पुलिस ने दर्ज की FIR, इलाके में बढ़ाई गश्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस अलर्ट हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र और राजातालाब इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

See also  CG NEWS : डाकघर में कार्यरत डाकबाला ने अपने ही किराए के मकान में मौत को लगाया गले…

पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में आरोपी वकील के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!