Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कुटरा मेडिकल कॉलेज निर्माण में श्रमिकों की हड़ताल, कम मजदूरी भुगतान का आरोप, कामकाज ठप, शासन दर से कम मजदूरी देने पर श्रमिक नाराज…

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुटरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्थानीय श्रमिकों ने कम मजदूरी दिए जाने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है, श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें प्रतिदिन मात्र 250 रुपये मजदूरी दी जा रही है, जो शासन द्वारा निर्धारित दर से काफी कम है।

 

श्रमिकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।

हड़ताल में शामिल श्रमिक राजू बंसल ने बताया कि गांव में सामान्य मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन दी जा रही है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े शासकीय प्रोजेक्ट में 250 रुपये दिहाड़ी देना अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब मिस्त्री की रोज की मजदूरी 550 रुपये तय है, तो यहां 440 रुपये कैसे दिए जा रहे हैं।

See also  SRH vs RR: 386 दिन की प्यास बुझाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, करियर में पहली बार होगा वर्ल्ड नंबर 1 बल्लेबाज से सामना

श्रमिकों की मांग है कि मिस्त्री को कम से कम 600 रुपये प्रतिदिन और सामान्य मजदूर को 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। श्रमिकों ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें पूरा और न्यायसंगत भुगतान नहीं मिलेगा, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!