Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। बलौदा पुलिस ने 37 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ठडगाबहरा का सत्यप्रकाश पाटले अपने चाय,अंडा दुकान में अवैध रूप से बडी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने हेतु कब्जे में रखा है कि सूचना रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी सत्यप्रकाश पाटले द्वारा दुकान के पास में उपस्थित मिला जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 37 पाव देशी प्लेन शराब 180 एम.एल. वाली शीशी में भरी कुल 6.660 लीटर किमती 2 हजार 960 रूपए को वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 404/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी सत्यप्रकाश पाटले उम्र 30 वर्ष साकिन ठडगाबहरा थाना बलौदा के विरुद्ध आबकारी एक्ट का अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. जगदीश अजय, गजाधर पाटनवार, आर. संतोष रात्रे, श्याम राठौर, रूपेश डहरिया, देवराज लसार का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अगर आपके पास हैं दो वोटर आईडी, तो तुरंत करें ये काम… EC ने जारी किया अहम फरमान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!