Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महिला सरपंच गिरफ्तार,  25 लाख के गबन मामले में कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा। जिले की अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार गांव की तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को 25 लाख गबन के मामले में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एक दिन पहले इसी मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में 15वें वित्त योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई थी। जांच में 25 लाख 13 हजार 528 रुपए के गबन करने का मामला उजागर हुआ था। इसके बाद, अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इधर, पुलिस ने एक दिन पहले तत्कालीन पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी को गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इधर, पुलिस ने फरार तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को भी गिरफ्तार किया है और उसे भी जेल भेज दिया है।

See also  CG News : छत्तीसगढ़ में पहली बार अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!