Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में 144 करोड़ का GST घोटाला: फर्जी फर्मों से 26 करोड़ की टैक्स चोरी, कारोबारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में राज्य GST विभाग ने एक बड़े टैक्स घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए कारोबारी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। अमन अग्रवाल अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज का संचालक है। विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि उसने 144 करोड़ रुपये की फर्जी 8खरीद दिखाकर करीब 26 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है।

बोगस फर्मों का सहारा लेकर किया फर्जीवाड़ा

GST विभाग की छानबीन में सामने आया कि अमन अग्रवाल ने महावीर इंटरप्राइजेज, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, हुसैनी इंटरप्राइजेज, यूनिक इंटरप्राइजेज, अंसारी इंटरप्राइजेज और अगस्त्य इंटरप्राइजेज जैसे नामों से फर्जी कंपनियां खड़ी कीं। इन कंपनियों के जरिये फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम किया गया, जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान पहुंचा।

See also  CG Politics: पीएम मोदी पर कांग्रेस के पोस्टर से छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने किया पलटवार

मृत व्यक्तियों के नाम पर भी फर्में

इस घोटाले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी ने 2010 में मर चुके लोगों के नाम पर भी फर्में बनाईं, और उनसे 2013 और 2015 में फर्जी खरीद दिखाई गई। यह दर्शाता है कि घोटाले को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।

Advertisment

कोर्ट में पेशी आज

GST विभाग ने अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां इस घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी तेज़ होने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि टैक्स चोरी में शामिल अन्य व्यापारियों की पहचान भी जल्द की जाएगी।

See also  Bilaspur News:–“जिले में चाकूबाज़ी – पुलिस अलर्ट!” 276 चाकू जब्त, 300 केस दर्ज…एसपी बोले – अफवाह नहीं, कानून पर भरोसा करें…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!