Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अच्छी वर्षा की कामना के लिए महिलाओ ने रखा गर्जना व्रत…

जांजगीर-चांपा। इंद्र देव कों प्रसन्न करने के लिए अच्छी वर्षा के कामना के लिए भादो माह के प्रथम पक्ष में गर्जना व्रत  महिलाएं रखती हैं। इसी कड़ी में  महिलाओं ने भागवत राठौर के निवास स्थान बाजार पारा खोखरा में भगवान इंद्रदेव की पूजा अर्चना जा। पंडित दुर्गेश महराज जी ने कथा का वाचन किया।उन्होंने बताया इस व्रत को रखने से धन- धान्य एवं संतान की प्रप्ति होती है। महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। फल, फूल, दुबी, गुलाल, रोली, चंदन बंधन, अगरबत्ती, नारियल, सुहाग का पूरा सामान एवं सावा कुटकी का बंडल बनाकर गेहूँ आटा की लोई में चिपकाया जाता है। राजा-रानी, बच्चा, भेल-भीलनी का फोटो बनाकर धूप दीप जलाकर शुद्ध होकर पूजा की जाती है।  इस अवसर पर बाजार पारा खोखरा की महिलाएं बड़ी संख्या मे उपस्थित रही।

See also  धन्य है हमारे भाग धनतेरस पर गुरुदेव पधारे हैं, हमने कभी भगवान को नहीं देखा लेकिन उसके भक्त ने हमारे निवास को पवित्र बना दिया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!