Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

धन्य है हमारे भाग धनतेरस पर गुरुदेव पधारे हैं, हमने कभी भगवान को नहीं देखा लेकिन उसके भक्त ने हमारे निवास को पवित्र बना दिया…

धन्य है हमारे भाग धनतेरस पर गुरुदेव पधारे हैं
 
हमने कभी भगवान को नहीं देखा लेकिन उसके भक्त ने हमारे निवास को पवित्र बना दिया
 
रायपुर। हमने कभी भगवान को नहीं देखा है लेकिन उसके भक्त ने यहां आकर हमारे निवास को पवित्र कर दिया यह बातें रायपुर जैसे महानगर में जगह-जगह सुनने को मिल रहा है जिसकी हमें कभी कल्पना भी नहीं थी रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने भांटागांव,लाखेनगर, मठपुरैना में धनतेरस के दिन जनसंपर्क किया,इस दौरान अनेक स्थानों पर लोगों ने सपरिवार महन्त महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।लोगों ने कहा कि-धन्य है हमारे भाग धनतेरस के दिन गुरुदेव ने पधार कर हमें दर्शन दिया, शिवचरण निवास में श्रीवास ने यहां तक कहा कि यह साक्षात भगवान राम के प्रतिरूप हैं हमने भगवान को नहीं देखा है लेकिन भगवान के भक्त के रूप में इन्होंने मेरे निवास में पधार कर मुझे और मेरे परिवार को धन्य कर दिया। रायपुर जैसे महानगर की गलियों में इस तरह के मार्मिक, हृदय स्पर्शी शब्द सुनने को प्राप्त होंगे इन बातों की हमें कभी भी कल्पना नहीं थी यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी,कर्मचारी, आम नागरिक ,बुद्धिजीवी व्यवसायी, उद्योगपति, शिक्षाविद, चिकित्सा जगत से जुड़े हुए गणमान्य जन सभी भगवान बालाजी की सेवा मानकर महाराज का स्वागत सत्कार कर रहे हैं। श्रीरामचरितमानस में भी लिखा है कि-मोरे मन प्रभू अस विश्वासा, राम से अधिक राम कर दासा।। अर्थात भगवान राम के सेवक राम जी से भी बढ़कर होते हैं। जनसंपर्क कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रशांत ठेंगड़ी, सुमित दास, सतनाम सिंह, जितेंद्र अग्रवाल दाऊ महेंद्र अग्रवाल, अंकित शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन शामिल थे।

See also  High Cholesterol Effects on eyes: आंखें भी देती हैं संकेत, शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल है या नहीं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!