Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्या सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बापोदरा चॉल को गिरने से बचाने के लिए कादंबरी से शादी करेगा जुगल?

मुंबई, 02 मई 2025: सोनी सब का लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के दिलों को छू रहा है, जो पुष्पा (करुणा पांडे) की आत्मविश्वास भरी यात्रा पर केंद्रित एक प्रेरणादायक और भावनात्मक कहानी पेश करता है। यह शो खूबसूरती से दिखाता है कि किस तरह पुष्पा जीवन की कठिनाइयों का साहस, दृढ़ता और गरिमा के साथ सामना करती है। हाल ही के एपिसोड्स में अर्जुन (तन्मय नागर) अपने पिता के ऑफिस में चुपके से घुसता है और एक महत्वपूर्ण फाइल को हाथ लगाता है जो एक बड़ा सच उजागर करती है — जिसे अब तक मसाला फैक्ट्री कहा जा रहा था, वह वास्तव में एक पूरी तरह से विकसित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। यह अहम सबूत कोर्ट केस को उनके पक्ष में मोड़ सकता है और चॉल को गिराए जाने से बचा सकता है। जैसे ही उम्मीद की किरण नजर आती है, कादंबरी (बृंदा त्रिवेदी) नाटकीय अंदाज में वापस आती है और चालाकी से फाइल को बदल देती है। साथ ही वह एक चौंकाने वाली शर्त रखती है — अगर जुगल (अंशुल त्रिवेदी) उससे शादी करता है, तो वह चॉल को बचा लेगी।

See also  अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का एक दिवसीय जिला जांजगीर-चांपा प्रवास...

आने वाले एपिसोड्स में कादंबरी जुगल के सामने एक चौंकाने वाला अल्टीमेटम रखती है: शादी करो या चॉल को मिटते देखो। जहां सैकड़ों परिवारों का भविष्य दांव पर लगा है, वहीं जुगल एक मुश्किल दुविधा में फंस जाता है। लेकिन पुष्पा चुप बैठने वालों में से नहीं है। जैसे ही कादंबरी उसे चुनौती देती है कि वह इस शादी को रोक कर दिखाए, पुष्पा अपने दोस्त को एक जीवनभर का बलिदान देने से रोकने के लिए मजबूर हो जाती है। इसी बीच, शंभु शेखावत (सुकेश आनंद) गुस्से से उबल रहा है क्योंकि उसकी पूरी योजना – चॉल को मसाला फैक्ट्री में बदलने की – अब अड़चनों में फंस गई है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की...

क्या पुष्पा कदंबरी और जुगल की शादी रोक पाएगी और चॉल को बचा पाएगी?

शो में पुष्पा का किरदार निभा रही करुणा पांडे ने कहा, “मैंने ये जज्बा अपनी मां में देखा था। मुझे याद है कैसे वो अपने प्रियजनों को बचाने के लिए हर हद तक जाती थीं, सिर्फ अपने हौसले और दृढ़ निश्चय के दम पर। उसी भावना को मैं पुष्पा के किरदार में उतारने की कोशिश करती हूं — सही के लिए लड़ने का अडिग संकल्प, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। अब पुष्पा एक ऐसे मोड़ पर है जहां उसे चॉल बचाने और अपने सबसे अच्छे दोस्त की रक्षा करने के बीच चुनाव करना है। जुगल का अपनी पूरी ज़िंदगी का बलिदान देना उसे भीतर तक तोड़ देता है। लेकिन पुष्पा हार नहीं मानेगी — न चॉल के लिए और न अपने दोस्त के लिए। वो जो भी करना पड़ेगी, करेगी।”

Advertisment

देखते रहिए पुष्पा इम्पॉसिबल, सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

See also  IPS आरती सिंह ने रच दिया इतिहास, मुंबई पुलिस में पहली बार किसी को मिला ये अहम पद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!