Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

KORBA:वनमंडल कोरबा के करतला रेंज में जंगली सूअर का आतंक जारी, एक और ग्रामीण को किया घायल…

कोरबा। वनमंडल कोरबा के करतला रेंज में जंगली सूअर का आतंक जारी है। यहां के जंगल में घूम रहे सूअर ने नोनदरहा सर्किल के छोटकीखार जंगल में हमला कर एक और ग्रामीण को घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्रामीण तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल गया था तभी वन्य प्राणी ने उस पर हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मदवानी के चारमार निवासी बचन सिंह पिता मालिकराम कंवर उम्र 36 वर्ष करतला रेंज के नोनदरहा सर्किल अंतर्गत छोटकीखार जंगल के कक्ष क्रमांक ओए-1440 में तेंदूपत्ता तोडऩे गया था तभी वन्य प्राणी जंगली सूअर आया और अचानक हमला कर दिया। सूअर के हमले में उसका बांया पैर जख्मी हो गया और वह घायल हो गया। घायल बचन सिंह ने मदद के लिए गुहार लगाई जिस पर पास में तेंदूपत्ता तोड़ रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर लहूलुहान हुए युवक को वाहन दिलाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए वन विभाग को सूचित किया। जिस पर उसके अधिकार व कर्मचारी तत्काल अस्पताल पहुंचे और घायल ग्रामीण की स्थिति जानने के साथ उन्हें वन विभाग की ओर से तत्कालिक सहायता राशि रुपए 500 उपलब्ध कराई।

See also  Kondagaon News:‘फूटू’ की सब्जी बनी मुसीबत, एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

ज्ञात रहे इससे पहले जंगली सूअर ने में एक महिला को घायल कर दिया था। वह भी तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल गई थी। जंगल सूअर द्वारा लगातार किए जा रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सीसीएफ ने किया दौरा

इस बीच सीसीएफ बिलासपुर प्रभात मिश्रा ने अपने साथियों के साथ करतला रेंज के रामपुर व अन्य सर्किल का दौरा कर क्षेत्र में चल रहे तेंदूपत्ता संग्रहण व विभागीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यों में आवश्यक सुधार लाने के लिए क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!