Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

India vs Pakistan: टीम इंडिया से क्यों डर रहे हैं वसीम अकरम? बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली ,13 सितंबर : एशिया कप में भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर बड़ी जीत दर्ज करके इस टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं. इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को टीम इंडिया से डर लगने लगा है. उनका मानना है कि भारतीय टीम इस समय बेखौफ अंदाज से क्रिकेट खेल रही है, जिससे वो विपक्षी टीम पर भारी पड़ती है. इसका नजारा UAE के खिलाफ देखने को मिला. इस दौरान उन्होंने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की.

वसीम अकरम ने क्या कहा?
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के माइंडसेट बिल्कुल अलग हैं. वो बेखौफ अंदाज से क्रिकेट खेल रहे हैं. ये एकदम से नहीं हुआ, बल्कि एक प्रोसेस के तहत हो रहा है.

See also  धान खरीदी की उलटी गिनती में बड़ा झटका भौतिक सत्यापन में हजारों बोरी धान गायब, निगरानी तंत्र ध्वस्त, कार्रवाई का ठीकरा सिर्फ समितियों पर, जिम्मेदार अफसरों पर चुप्पी क्यों?

उन्होंने कहा कि भारत की डॉमेस्टिक क्रिकेट में जो टी20 के मैच होते हैं, वे काफी शानदार तरीके से होते हैं. खिलाड़ियों को यहां पर तैयार किया जाता है और जब यही क्रिकेटर टीम इंडिया में आते हैं तो शानदार प्रदर्शन करते हैं.

अभिषेक शर्मा की तारीफ की
उन्होंने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी जिस तरह से बल्लेबाजी करता है, वो लाजवाब है. T20I में उसका स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर है. वो तेजी से रन बनाता है. इसकी वजह IPL और भारत की डॉमेस्टिक क्रिकेट है. इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने पाकिस्तानी टीम के बारे में वसीम अकरम से सवाल किए.

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला! कई जजों के तबादले और नई तैनातियां, देखें लिस्ट

ये टीम कुछ अलग है
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने वसीम अकरम से पूछा कि क्या पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने को लेकर आश्वस्त है. इस पर वसीम अकरम ने कहा कि बिल्कुल, इस समय पाकिस्तान टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है. ये टीम अपने लिए नहीं खेल रही है. इसको एवरेज की कोई फिक्र नहीं हैं. इसलिए पाकिस्तान की टीम हर मैच में अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

Advertisment

ओमान के खिलाफ मुकाबले पर भी वसीम अकरम ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि ओमान के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाज कुछ संघर्ष करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि जब आप गेंदबाजों को पहले नहीं देखें हो तो आप संभलकर खेलना चाहिए. इस दौरान उन्होंने मोहम्मद हारिस की बल्लेबाजी की तारीफ की.

See also  राज्यपाल रमेन डेका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की सृदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए निवेशक सम्मेलन आयोजन का प्रस्ताव रखा...

उन्होंने कहा कि मैं मोहम्मद हारिस को तीसरे नंबर पर रखने के पक्ष में हूं, लेकिन फखर जमां का क्या? जिन्होंने जीवन भर ओपनिंग की है. उन्हें चौथे नंबर पर भेजा जाता है, लेकिन जब आपकी प्लेइंग इलेवन में 5-6 ओपनर हों तो आपको यही संघर्ष करना पड़ता है. एशिया कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से हरा दिया.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!